# सांई इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंस-प्रिंसैस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।

Spread the love

सांई इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंस-प्रिंसैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी के कृषिव ठाकुर और एल के०जी० के सानिध्य ठाकुर को प्रिंस और पूर्वांशी भगनाल और निमरत भट्टी को प्रिंसैस के खिताब से नवाजा गया। पहले रनरअप नर्सरी के रुतविक ठाकुर और राशिका शर्मा रहे।

प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी एवं कक्षा एल केजी के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। सभी छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रमिंदर बावा जी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।