सोलन में दत्यार के पास अखबार की गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौ#त, कई घा#यल..

Spread the love
Landslide in Solan of Himachal stones fell on vehicle

हिमाचल प्रदेश के सोलन में भूस्खलन हुआ है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर अखबार लेकर आ रही गाड़ी पर पत्थर गिर गए। हादसे में व्यक्ति मौत हो गई है। जबकि चालक सहित तीन गंभीर घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। 

वहीं, पत्थरों के गिरने से एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसा देर रात 2:30 बजे हुआ। पत्थरों को हटाने का काम जारी है। पुलिस जांच में जुटी है।