# कुल्लू और ऊना के दो निजी अस्पतालों में ईडी की दबिश…

Spread the love
ED raids at private hospitals in Himachal's Kullu and Una, scrutinizes records

प्रवर्तन निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के ऊना व कुल्लू में दबिश दी है। ऊना जिले में धर्मशाला-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर रक्कड़ कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह ईडी से छापामारी की है। यह मामला आयुष्मान कार्ड से जुड़े घोटाले का है। इसमें ईडी ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कार्रवाही की है।

जानकारी के अनुसार उक्त अस्पताल में साल जनवरी 2023 में आयुष्मान कार्ड को लेकर घोटाले के आरोप लगे, जिसमें थाना विजिलेंस ऊना में मामला दर्ज किया गया। मामले में मुख्य आरोपी नंगल निवासी किरण सोनी नाम की महिला है।

बताया जा रहा कि आरोपी महिला के नंगल स्थित घर में भी ईडी की छापामारी चली है। इस समय आरोपी महिला जिला के ही एक अन्य निजी अस्पताल में कार्यरत है। वहीं कुल्लू में भी एक निजी अस्पताल में ईडी ने दबिश दी। इस दौरान अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला।