# ड्रग माफिया के घर से बरामद किया 59.10 लाख कैश…

Spread the love

पांवटा साहिब पुलिस ने ड्रग माफिया के घर पर रेड कर वहां से 59 लाख 10 हजार 100 रुपए कैश बरामद किया है। हालांकि आरोपी रेड से पहले ही घर से फरार हो चुका था, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ड्रग माफिया पहले भी दो बार एनडीपीएस मामले में अंदर रह चुका है।


जानकारी के अनुसार पुलिस ने पांवटा के वार्ड 10 के संजय कुमार उर्फ संजू और उसकी पत्नी पूनम के घर की तलाशी के दौरान 59 लाख 10 हजार रुपए 100 रुपए बरामद किए। यह कैश एक कमरे में गुप्त रूप से रखी गई अलमारी से बरामद किया गया है। इस नकदी को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस टीम के पहुंचने से ठीक पहले संजय कुमार मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ थाना पांवटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 मामले पहले से ही दर्ज हैं। बताया जा रहा है संजय स्मैक बेचने का कारोबार करता है।


बता दें कि संजू के घर में इससे पहले दिल्ली पुलिस ने भी रेड की थी। उस समय दिल्ली का एक बड़ा ड्रग माफिया जो कि इसका रिश्तेदार है, वह भी इसके घर से हिरासत में लिया गया था। संजू के तार इंटरनेशनल ड्रग माफिया के साथ जुड़े हो सकते हैं। पुलिस आरोपी की धर-पकड़ में जुट गई है।