बड़ी मात्रा में मलबा टनल के मुहाने पर गिर गया। इससे टनल का मुहाना भरभराकर गिर गया। 

Spread the love
massive landslide occurred at the mouth of the under-construction fourlane tunnel in Dhali

शकराल-ढली फोरलेन की चलौंठी के पास निर्माणाधीन टनल के मुहाने पर भारी भूस्खलन हुआ है। बड़ी मात्रा में मलबा टनल के मुहाने पर गिर गया। इससे टनल का मुहाना भरभराकर गिर गया। जानकारी के अनुसार हाल ही में एनएचएआई ने पहाड़ी की स्टेबलाइजेशन का काम किया था और 400 मीटर लंबी टनल की खुदाई का काम शुरू होना था।

खुदाई से पहले ही टनल के ऊपर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे टनल का मुहाना बंद हो गया। भूस्खलन रविवार शाम को हुआ है। भूस्खलन से ढली जंक्शन के पास एनएच को भी खतरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।