# फोरलेन पर चार वाहन आपस में टकराए, तीन घा#यल, ऋषिकेश में हुआ हा#दसा…

Spread the love
Four vehicles collided on the four-lane three injured accident happened in Rishikesh

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का उपचार एम्स में चल रहा है। झंडूता थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार किरतपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने अचानक अपनी लेन बदल ली। इसके पीछे चल रहीं दो कारों के चालकों ने भी रफ्तार कम कर दी। लेकिन इन कारों के पीछे चल रहा ट्रक चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका। उसने कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों कारें आगे चल रहे ट्रक से जोर से टकरा गईं।

पंजाब नंबर की एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो बच्चे और एक व्यक्ति घायल हो गए। इस कार में सवार एक अन्य महिला और दूसरी कार का चालक सुरक्षित हैं। घायलों की पहचान अयान (7), आयुष (9) और अनुज (39) निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।