नो मंकीपॉक्स! हमीरपुर में संदिग्ध मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रिपोर्ट

Spread the love
Sample report of suspected patient in Hamirpur is negative Health Department released the report

जिला हमीरपुर में आए मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत की बात यह है कि इससे अब जिला में मंकीपॉक्स फैलने का कोई खतरा नहीं है। सोमवार को सैंपल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला की माइक्रोबायोलॉजिकल लैब में जांच के लिए भेजा गया था।

मरीज 14 सितंबर को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चर्म रोग विभाग में जांच के लिए आया। मरीज के शरीर पर चतके व फफोले आए थे, जो मंकीपॉक्स के प्रारंभिक लक्षण थे। यह व्यक्ति करीब डेढ़ माह पूर्व अमेरिका से आया था। ऐसे में मरीज के यात्रा इतिहास के कारण भी मामला संदिग्ध माना गया था। उसी समय मरीज को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया

गत शनिवार को सैंपल लिया और सोमवार को आईजीएमसी शिमला में जांच के लिए भेजा गया। अब इस सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसके फफोलों व चतकों का इलाज किया जा रहा है।