श्री नयनादेवी के बेहल में व्यक्ति पर चलीं गो#लियां, एम्स में भर्ती…

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के  उपमंडल श्री नयनादेवी के बेहल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे गुट ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

उसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को बेहल में बेल्डिंग का काम करने वाले राकेश कुमार(37) के साथ कुछ लोगों  ने मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच राकेश के परिजन वहां पहुंचे और उसे ले जाने लगे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर रास्ता रोका और गोलियां चला दीं। एक गोली राकेश की पीठ में लगी है। उधर, एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।