रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिले विक्रमादित्य सिंह, विधानसभा के पास फ्लाईओवर को हरी झंडी

Spread the love
Vikramaditya Singh met the chairman of the Indian Railway Board

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हिमाचल में हमारे एक विधानसभा क्षेत्र के पास फ्लाईओवर बनना है। इस पर काम काफी समय से लंबित था, क्योंकि कुछ जमीन रेलवे की है।

इस संबंध में मैंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात की और उन्होंने इस संबंध में अपने अधिकारियों से बात की है और आज ही काम शुरू करने की अनुमति दे दी है। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं। हम प्रयास करेंगे कि हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी और सुदृढ़ हो।”