हिमाचल विश्वविद्यालय छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की माै#त…

Spread the love
A student died after falling from the third floor of Himachal University hostel

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर किन्नाैर के छात्र की मौत हो गई। मृतक एचपीयू मे एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान अखिल के रूप में हुई है। रात को ही हादसे की सूचना मिलने पर छात्र को अस्पताल लाया गया ।

यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एचपीयू के चीफ वार्डन आरएल जिंदा ने हादसे की पुष्टि की है। शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव को परिजनों को साैंप दिया जाएगा। विवि के चीफ वार्डन और अन्य स्टाफ आईजीएमसी में मौजूद हैं।