आज 30 हजार पेंशनरों के खाते में एरियर के साथ आएगी पेंशन

Spread the love
pension along with arrears in the accounts of 30 thousand pensioners in himachal

हिमाचल प्रदेश में 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के करीब 30 हजार पेंशनरों को बुधवार को सितंबर की पेंशन के साथ पिछला एरियर भी मिलेगा। इसके अलावा सभी पेंशनरों के खातों में पेंशन भी आ जाएगी। राज्य सरकार ने सितंबर महीने का वेतन एक अक्तूबर को जारी किया था, जबकि पेंशन नौ अक्तूबर को देने की बात की थी।

एरियर की यह राशि एक जनवरी 2016 से नए वेतनमान के लागू होने के साथ पेंशन वितरण प्रणाली में संशोधन के बाद से दी जा रही है। पहले पेंशनरों को 55 फीसदी एरियर दिया जा चुका था। अब 45 फीसदी एरियर ही शेष है, जिसे देना बाकी है। 45 फीसदी का यह 50 प्रतिशत शेष 22.50 फीसदी निकलता है। इसे देने के बाद 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 22.50 फीसदी एरियर देना ही शेष बचेगा।