सोलन के कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल, इस वजह से हुआ हादसा

Spread the love
road accident: Bus overturned on the roadside in Kandaghat Solan, passengers injured

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसा कंडाघाट से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के बाद बस पलट गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। इसमें 23 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि छह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम भी माैके पर पहुंची।