धर्मशाला में विजिलेंस ने 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पटवारी

Spread the love

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने राजस्व विभाग के पटवार सर्कल अंबारी नगरोटा बगवां में तैनात एक पटवारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

पटवारी ने कृषक प्रमाणपत्र बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इसकी सूचना पीड़ित ने विजिलेंस ब्यूरो में दी थी। इसका विजिलेंस ने जाल बिछाकर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा। एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।