एचआरटीसी और निजी बस में जोरदार भिड़त , तीन युवतियां हुई घायल

Spread the love

रामपुर के नजदीक मेहता स्टोन क्रशर के पास एचआरटीसी बस और निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवतियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस किन्नौर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।