शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौ#त

Spread the love
road accident: Car of a family returning from a wedding ceremony falls into a ditch, three killed

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की माैके पर ही माैत हो गई।  हादसा गिरी भरमौर-गरिमा मार्ग पर आधी रात को हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह, तृप्ता देवी पत्नी विजय कुमार और चालक विजय कुमार निवासी संचुई, तहसील भरमौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कारण ऊपर वाली सड़क से लुढ़कर नीचे वाली सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ठीम ने शवों को कब्जे में लेकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।