हिमाचल के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में

Spread the love
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in five districts, minimum temperature in minus at four pl

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 नवंबर को राज्य के  चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहाैल-स्पीति व कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान माैसम शुष्क रहने के आसार हैं।

तापमान गिरने की संभावना
बारिश-बर्फबारी की स्थिति में राज्य के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आगामी तीन से चार दिनों के भीतर 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। उधर, शुक्रवार को भाखड़ा बांध क्षेत्र(बिलासपुर) व सुंदरनगर में कोहरा छाया रहा। विभाग ने भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्रों, बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में 25 नवंबर तक सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर लगातार जारी है। चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 5.5, भुंतर 3.5, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.0, ऊना 5.3, नाहन 10.0, केलांग -2.0, पालमपुर 6.2, सोलन 4.8, मनाली 2.8, कांगड़ा 7.6, मंडी 6.0, बिलासपुर 7.4, हमीरपुर 6.5, चंबा 6.7, डलहाैजी 8.1, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -4.1, नारकंडा 4.5, भरमाैर 6.5, रिकांगपिओ 3.0, सेऊबाग 2.8, धाैलाकुआं 8.9, बरठीं 5.0, समदो -1.3, कसाैली 9.0, ताबो -8.7, सैंज 5.4 व बजाैरा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।