
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी भारतवासी खुशियां मना रहे हैं ।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में सभी मंदिर परिसर मे सफाई अभियान चलाया गया है।
उसी के चलते आज जिला सोलन के वार्ड नंबर 10 वाल्मीकि मंदिर में भाजपा पदाधिकारिओं द्वारा साफ- सफाई की गयी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सैजल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुरषोत्तम गुलेरिया , विवेक ढोबाल भाजपा जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, जिला महामंत्री भरत साहनी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाखा, मंडल सचिव नेहा ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकांत ओर अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।