# 100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं विक्रमादित्य सिंह, लेकिन घट रही है संपत्ति…

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 100 करोड़ से भी अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। मंडी में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान चुनाव आयोग को विक्रमादित्य सिंह ने अपनी आय का सारा ब्यौरा दिया है। खास बात यह भी है कि गत वर्ष के मुकाबले विक्रमादित्य सिंह की आय में करीब 60 लाख की कमी भी आई है। विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 97.31 करोड़ बताई थी, जबकि इस बार उन्होंने 96.70 करोड़ बताई है।

अगर इनकी पारिवारिक संपत्ति भी जोड़ी जाए तो यह आंकड़ा 100 करोड़ से ऊपर चला जाता है। 2022 में जहां विक्रमादित्य सिंह के पास 6.97 करोड़ की चल संपत्ति थी, वहीं अब यह घटकर 6.21 करोड़ रह गई है। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो यह 90.33 करोड़ से बढ़कर 90.48 करोड़ हो गई है। इसमें 15 लाख की बढ़ोतरी हुई है। विक्रमादित्य सिंह पर डेढ करोड़ की देनदारियां हैं।

इनके पास 17 लाख की फॉच्र्यून, 13.30 लाख की एंडेवर और एक इग्निस कार है। 1785 ग्राम सोना और 13.70 ग्राम डायमंड के अलावा 10 लाख रुपए का जिम, लैपटॉप और मोबाइल फोन हैं। रामपुर में कृषि और बागवानी भूमि है। सराहन, रामपुर और शिमला में आवासीय भवन हैं।
घरेलू विवाद सहित दर्ज हैं 14 मामले
विक्रमादित्य सिंह पर घरेलू विवाद सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2022 में इनकी संख्या 11 थी। दो साल में 3 नए मामले जुड़े हैं। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और आयकर विभाग ने भी उनके विरुद्ध तीन-तीन केस दर्ज कर रखे हैं। यह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।


भाजपा की मोहतरमा कर रही मनोरंजन की राजनीति
नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को मोहतरमा कहकर संबोधित करते हुए कहा कि कंगना यहां सिर्फ मनोरंजन की राजनीति करने आई हैं, जबकि हम विकास की राजनीति करते हैं। अभी तक वे मंडी की जनता को अपना विजन नहीं बता पाई हैं। पहले वे अपना विजन बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *