# सोलन का जीनियस ग्लोबल स्कूल लजीज व्यंजनों की खुशबू से महका,,,

 शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में मदर-डे सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर है। ग्रैंड फिनाले 18 मई को स्कूल कैंपस में आयोजित किया जाएगा। फिनाले की ग्रेंड सक्सेस के चलते स्कूल में इसके आयोजन से पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की माताओं के लिए कुकिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया गया।

इन दोनों प्रतियोगिताओं में 25 माताओं ने भाग लिया। कुकिंग में 18 प्रतिभागी महिलाओं ने तरह-तरह के लजीज व्यंजन जैसे पूड़े, खीर, चटनी, इडली डोसा, मलाई कोफ्ता, केक, मूंग दाल हलवा, मोमोज, गोल गप्पे, चना भटूरा, सिड्डू सहित कई प्रकार के शेक व जूस परोसे। इन व्यंजनों की खुशबू से स्कूल कैंपस महक उठा।

इसी तरह बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में भी माताओं ने वेस्ट मटेरियल को अपने बच्चों की मदद से नया रूप दिया, जिसमें विंड चाइम, फ्लावर पॉट्स, हैंगिंग लाइट्स, फोटो पु्रेम, पेन स्टैंड इत्यादि खूबसूरत वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता की विजेताओं को ग्रेंड फिनाले में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में पायल तोमर, बबली वर्मा व पूजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 


स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की माताओं को मदर-डे सेलिब्रेशन का बेसब्री से इंतजार रहता है। शुक्रिया मां थीम पर ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुकिंग बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, बेस्ट रील्स और मोस्ट फोटोजेनिक के विजेताओं को तो पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही सुपर मॉम के खिताब के लिए सोलो डांस व कैट वॉक का आयोजन भी किया जाएगा। कैट वॉक में ब्राइडल व रेट्रो लुक थीम रहेगी।

इसके अलावा बच्चों की प्रस्तुतियां व गेम्स मदर-डे को और भी खास बनाएगी। नीति ने बताया की बेस्ट मोमेंट के नाम से फेसबुक पर कार्यक्रम तैयार किया है। इसकी खासी चर्चा रहती है। पिछले 15 साल से इस कार्यक्रम को जारी रखे हैं। सबसे अधिक लाइक और कमेंट हासिल करने वाली माता को सुपर मॉम के अवार्ड से नवाजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *