# सोलन में कांग्रेस प्रचार समिति का गठन, शांडिल चेयरमैन और अंकुश सूद वाइस चेयरमैन बनाए…

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में विभिन्न समितियों का गठन कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप रही है, ताकि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जा सके। इसी कड़ी में सोलन शहरी कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति/समन्वय समिति का गठन किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान शिव कुमार को वाइस चेयरमैन का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा बीसीसी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, जतिन साहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर, एडवोकेट रोहित शर्मा, बघाट बैंक के चेयरमैन अरूण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, नगर निगम सोलन की पार्षद संगीता ठाकुर, पूजा, इशा पराशर व संतोष ठाकुर, शमशेर ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, कुशल जेठी, अजय चौहान, पूर्व पार्षद राजीव ठाकुर व भूषण कुमार, कुनाल सूद, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर व रजत थापा, नरेंद्र कुमार, अजय शर्मा, जियालाल शर्मा व मनोनीत पार्षद दीपा को चुनाव प्रचार समिति का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *