
लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पांचवीं बार अपना नामांकन दाखिल किया।
अनुराग ठाकुर शक्ति प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय हमीरपुर पहुंचे। नामांकन से पूर्व अनुराग ठाकुर ने कुलदेवी अवाहदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उधर, शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दाैरान कश्यप ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।