हिमाचल में क्रिसमस मनाने पहुंचे 5 लाख पर्यटक, मनाली-लाहौल में बर्फ में की मस्ती

हिमाचल की शांत और बर्फ से लकदक वादियों में क्रिसमस मनाने के लिए करीब पांच लाख सैलानी पहुंचे। सबसे ज्यादा पर्यटक राजधानी शिमला में पहुंचे। तीन दिन में यहां चंडीगढ़, सोलन से होते हुए 24,000 पर्यटक वाहनों समेत 45,000 गाड़ियों ने प्रवेश किया। औसतन ढाई लाख लोग गाड़ियों, बसों और ट्रेनों से यहां पहुंचे। वहीं, बर्फ की चाह में रविवार सुबह से सोमवार सुबह 8:00 बजे तक अटल टनल रोहतांग को रिकॉर्ड 28,210 वाहनों ने आर-पार किया। वाहनों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या रही। रविवार को टनल में दिनभर जाम लगा रहा। अकेले कुल्लू जिले में तीन दिन में 18,000 से ज्यादा पर्यटक वाहनों, 300 वोल्वो में करीब एक लाख सैलानी पहुंचे। धर्मशाला में 2,500 से 3,000 और चंबा में 2,400 पर्यटक वाहनों में लोग क्रिसमस मनाने पहुंचे। कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनें पिछले पांच दिनों से पैक चल रही हैं। 5 जनवरी तक सभी ट्रेनों की एडवांस बुक है। परिवहन निगम की वोल्वो, सामान्य और निजी बसों में भी पर्यटक यहां पहुंचे। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिमला में तीन दिन में तकरीबन 45,000 वाहनों ने प्रवेश किया। उधर, राजधानी शिमला में क्रिसमस और विंटर कार्निवल के चलते हजारों लोग रिज मैदान पर पहुंचे। कुफरी, नालदेहरा और आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी भीड़ रही। दूरदराज से आने वाले पर्यटक नए साल तक का पैकेज बनाकर पहुंचे हैं। बरसात में आई आपदा के बाद पहली बार इतने सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। दो दिन शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के सभी होटल सौ फीसदी पैक रहे। पर्यटन व्यावसायियों को करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। वहीं, अटल टनल रोहतांग पार कर हजारों सैलानी लाहौल के सिस्सू पहुंचे और 10,000 फीट की ऊंचाई में बर्फ के बीच व्हाइट क्रिसमस मनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *