हिमाचल प्रदेश में रविवार को 51 शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान का आयोजन किया गया। मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहरी निकायों के चुनाव में इस बार कुल मतदान प्रतिशत 69.16 फीसदी दर्ज किया गया। जिला हमीरपुर में सर्वाधिक लगभग 78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि जिला सोलन में न्यूनतम लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ। इसी प्रकार श्री नयना देवी जी शहरी निकाय में सर्वाधिक लगभग 86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 47 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं।। जबकि 4 नगर निगमों की मतगणना एवं परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया 31 मई को संपन्न की जाएगी। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिलावार कुल मतदान प्रतिशत
क्रमसंख्या
जिला का नाम
कुल मतदाता
कुल मतदान
मतदान प्रतिशत
1.
बिलासपुर
16782
12093
72.06%
2.
चंबा
20584
14042
68.22%
3.
हमीरपुर
6955
5487
78.89%
4.
कांगड़ा
102237
68843
67.34%
5.
कुल्लू
22618
15336
67.80%
6.
मंडी
63109
44952
71.23%
7.
शिमला
11389
8811
77.36%
8.
सिरमौर
40106
26968
67.24%
9.
सोलन
49915
32046
64.20%
10.
ऊना
28330
21813
77.00%
कुल
–
362025
250391
69.16%
नगर परिषदों/नगर पंचायतों का जिलावार कुल मतदान प्रतिशत
क्रमसंख्या
जिला का नाम
कुल मतदाता
कुल मतदान
मतदान प्रतिशत
1.
बिलासपुर
16782
12093
72.06%
2.
चंबा
20584
14042
68.22%
3.
हमीरपुर
6955
5487
78.89%
4.
कांगड़ा
34259
25528
74.51%
5.
कुल्लू
22618
15336
67.80%
6.
मंडी
33865
24839
73.35%
7.
शिमला
11389
8811
77.36%
8.
सिरमौर
40106
26968
67.24%
9.
सोलन
15768
12132
76.94%
10.
ऊना
28330
21813
77.00%
कुल
–
230656
167049
72.42%
नगर निगमों का जिलावार कुल मतदान प्रतिशत
क्रमसंख्या
जिला का नाम
कुल मतदाता
कुल मतदान
मतदान प्रतिशत
1.
कांगड़ा
67978
43315
63.72%
2.
मंडी
29244
20113
68.78%
3.
सोलन
34147
19914
58.32%
कुल
–
131369
83342
63.44%
1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
गाैरतलब है कि शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए दिनांक 21 अप्रैल को को अधिसूचना जारी की गई थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 मई को को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। 51 शहरी निकायों में कुल 1426 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 32 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए जबकि 1394 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। नामांकनपत्रों की वापसी के बाद 237 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल 1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।