शहरी निकायों के चुनाव में 69.16 फीसदी मतदान, जानें किस जिले में क्या है स्थिति

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 51 शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान का आयोजन किया गया। मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहरी निकायों के चुनाव में इस बार  कुल मतदान प्रतिशत 69.16 फीसदी दर्ज किया गया। जिला हमीरपुर में सर्वाधिक लगभग 78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि जिला सोलन में न्यूनतम लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ। इसी प्रकार श्री नयना देवी जी शहरी निकाय में सर्वाधिक लगभग 86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 47 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं।। जबकि 4 नगर निगमों की मतगणना एवं परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया 31 मई को संपन्न की जाएगी। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 

जिलावार कुल मतदान प्रतिशत

क्रमसंख्याजिला का नामकुल मतदाताकुल मतदानमतदान प्रतिशत
1.बिलासपुर167821209372.06%
2.चंबा205841404268.22%
3.हमीरपुर6955548778.89%
4.कांगड़ा1022376884367.34%
5.कुल्लू226181533667.80%
6.मंडी631094495271.23%
7.शिमला11389881177.36%
8.सिरमौर401062696867.24%
9.सोलन499153204664.20%
10.ऊना283302181377.00%
कुल36202525039169.16%

नगर परिषदों/नगर पंचायतों का जिलावार कुल मतदान प्रतिशत

क्रमसंख्याजिला का नामकुल मतदाताकुल मतदानमतदान प्रतिशत
1.बिलासपुर167821209372.06%
2.चंबा205841404268.22%
3.हमीरपुर6955548778.89%
4.कांगड़ा342592552874.51%
5.कुल्लू226181533667.80%
6.मंडी338652483973.35%
7.शिमला11389881177.36%
8.सिरमौर401062696867.24%
9.सोलन157681213276.94%
10.ऊना283302181377.00%
कुल23065616704972.42%

नगर निगमों का जिलावार कुल मतदान प्रतिशत

क्रमसंख्याजिला का नामकुल मतदाताकुल मतदानमतदान प्रतिशत
1.कांगड़ा679784331563.72%
2.मंडी292442011368.78%
3.सोलन341471991458.32%
कुल1313698334263.44%

1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

गाैरतलब है कि शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए दिनांक 21 अप्रैल को को अधिसूचना जारी की गई थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 मई को को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। 51 शहरी निकायों में कुल 1426 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 32 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए जबकि 1394 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। नामांकनपत्रों की वापसी के बाद 237 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल 1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *