मैदानी जिलों के साथ पहाड़ भी तपने लगे, राज्य में इस दिन से करवट बदल सकता है माैसम

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। माैसम में आए बदलाव से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ों में पसीना छूट रहा है। अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी के साथ अब रात का पारा भी चढ़ गया है। रविवार को देहरा गोपीपुर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्यिसय पहुंच गया था। माैसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है19 मई से बारिश के आसार

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 24 मई के दौरान राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 19,20, 23 व 24 मई को राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 21 को उच्च और मध्य पर्वतीय, 22 मई को कुछ मैदानी भागों में भी बारिश हो सकती है। कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 15.4, कल्पा 9.8, धर्मशाला 18.1, ऊना 20.3, नाहन 19.9, केलांग 7.7, पालमपुर 18.0, सोलन 17.2, मनाली 11.6, कांगड़ा 19.7, मंडी 19.2, बिलासपुर 21.0, चंबा 16.7, जुब्बड़हट्टी 18.4, कुफरी 11.7, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 14.0, बरठीं 17.4, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 11.9, देहरागोपीपुर 24.0, ताबो 9.2 व नेरी में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कहां कितना अधिकतम तापमान

ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, सोलन 37, सुंदरनगर  36.6, कांगड़ा 35.9, मंडी 35.2, नाहन 33.5, भुंतर 33.5, सोलन 33.2, धर्मशाला 33.1, मनाली 26.8 और शिमला में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *