अब नहीं होगी बसों की हड़ताल! सरकार ने लागू किया ESMA; लेकिन ये है क्या? जानें सबकुछ

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल से पहले बड़ा कदम उठाते हुए पूरे प्रदेश में इसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट लागू कर दिया है। परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एचआरटीसी कर्मचारियों पर अगले छह महीने तक हड़ताल करने पर रोक रहेगी। नोटिफिकेशन देखें

सरकार ने आदेश में कहा है कि सार्वजनिक परिवहन एक आवश्यक सेवा है। बस सेवाएं बाधित होने से आम लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए जनहित में एस्मा लागू किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, कोई भी कर्मचारी हड़ताल शुरू नहीं कर सकेगा, उसमें शामिल नहीं होगा और न ही किसी प्रकार से हड़ताल को बढ़ावा देगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एस्मा के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *