धर्मपुर कॉलेज प्रशासन ने परिवहन निगम और विधायक से बस चलाने की उठाई मांग

Spread the love

डिग्री कॉलेज धर्मपुर प्रशासन ने परिवहन निगम और कसौली विधायक को एक मांग पत्र भी भेजा है। इसमें कॉलेज मार्ग को दुरुस्त करने सहित विद्यार्थियों के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य राजेंद्र कश्यप ने बताया कि इस बार नए भवन में कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि एक जून से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो जाएगी।