रामशहर व बद्दी से लापता हुईं दो ना # बालिग

Spread the love

रामशहर के लूणा गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अचानक घर से लापता हो गई है। छात्रा के परिजनों ने इसकी रामशहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को स्कूल से आने के बाद उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। मां ने बताया कि परिवार ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के पास मोबाइल फोन भी नहीं है। वहीं, दूसरे मामले में बद्दी के गुल्लरवाला स्थित मकान में रहने वाली प्रवासी महिला ने भी अपनी बेटी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए लापता हो गई है। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया कि उसी दिन से मुरादाबाद का एक युवक भी लापता है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को वह युवक बहला फुसला कर ले गया है। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।