हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: पंचायतों में पढ़े-लिखे नेतृत्व का दबदबा, 44% निर्वाचित प्रतिनिधि मैट्रिक पास

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनाव 2026 में ग्रामीण लोकतंत्र की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग के डैशबोर्ड के अनुसार इस बार पंचायत प्रतिनिधियों में शिक्षित वर्ग, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली है।

चुनाव परिणामों से पता चलता है कि पंचायतों में नेतृत्व की कमान अब बड़े पैमाने पर शिक्षित और सक्रिय आयु वर्ग के हाथों में पहुंच रही है। निर्वाचित प्रतिनिधियों में सबसे बड़ा वर्ग मैट्रिक पास उम्मीदवारों का है। कुल विजयी उम्मीदवारों में 13,788 प्रतिनिधि दसवीं पास हैं, जो लगभग 44.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं। इसके अलावा 7,178 उच्च माध्यमिक, 2,603 स्नातक तथा 1,251 स्नातकोत्तर शिक्षित उम्मीदवार भी जीतकर पंचायतों तमहिलाओं ने दिखाई मजबूत उपस्थिति
पंचायत चुनावों में महिला सशक्तिकरण का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर पंचायत प्रशासन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। आरक्षण व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक जागरूकता भी इस बदलाव का प्रमुख कारण मानी जा रही है। 

लिंगवार (Gender-wise) आंकड़े इस प्रकार हैं:

वर्गसंख्याप्रतिशत
पुरुष48,37556.15%
महिला37,77443.85%
कुल86,149100%

लिंगवार निर्वाचित उम्मीदवार

वर्गसंख्याप्रतिशत
पुरुष14,32046.18%
महिला16,69153.82%
कुल31,011100%

महिलाओं ने जीत में पुरुषों को छोड़ा पीछे

परिणाम बताते हैं कि पंचायतों में महिला नेतृत्व लगातार मजबूत हो रहा है।क पहुंचे हैं। हालांकि राज्य की उच्च साक्षरता दर के बावजूद 443 अनपढ़ उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं, जबकि 5,748 प्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम दर्ज की गई है।

नामांकन में महिलाओं की हिस्सेदारी 43.85% रही।

चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में महिलाओं का प्रतिशत 46.78% रहा।

निर्वाचित प्रतिनिधियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 53.82% पहुंच गई।

16,691 महिलाएं चुनाव जीतकर पंचायत नेतृत्व तक पहुंचीं।

पुरुष निर्वाचित प्रतिनिधियों की संख्या 14,320 रही।

आर्थिक स्थिति में एपीएल वर्ग का दबदबा
निर्वाचित उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति के आंकड़ों के अनुसार अधिकांश प्रतिनिधि एपीएल वर्ग से हैं। कुल निर्वाचित उम्मीदवारों में 27,581 एपीएल श्रेणी से संबंधित हैं, जो लगभग 89 प्रतिशत है। वहीं 2,096 बीपीएल वर्ग के उम्मीदवार भी जीतकर पंचायतों में पहुंचे हैं। इसके अलावा 1,133 गैर-करदाता तथा 201 करदाता उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की भागीदारी अभी सीमित है, लेकिन बीपीएल परिवारों से दो हजार से अधिक प्रतिनिधियों का निर्वाचित होना ग्रामीण नेतृत्व में उनकी बढ़ती उपस्थिति का संकेत माना जा रहा है।

शिक्षित पंचायतों से बढ़ेंगी विकास की उम्मीदें
विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायतों में शिक्षित प्रतिनिधियों की बढ़ती संख्या से सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, डिजिटल सेवाओं के उपयोग और स्थानीय प्रशासन में पारदर्शिता को बल मिल सकता है। वहीं युवा और मध्यम आयु वर्ग के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

पंचायत चुनाव 2026 के ये परिणाम संकेत देते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण नेतृत्व धीरे-धीरे अधिक शिक्षित, जागरूक और सहभागी स्वरूप की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव आने वाले वर्षों में गांवों के विकास कार्यों पर देखने को मिल सकता है।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्वाचित उम्मीदवार

शैक्षणिक योग्यतासंख्याप्रतिशत
अनपढ़4431.43%
मैट्रिक से कम5,74818.54%
मैट्रिक13,78844.46%
उच्च माध्यमिक7,17823.15%
स्नातक2,6038.39%
स्नातकोत्तर1,2514.03%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *