हिमाचल चुनाव: सियासत के बड़े चेहरों पर भारी पड़ा ‘केतली’ वाला कार्यकर्ता, परस राम ने दर्ज की जीत

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनाव में मंडी जिले के सदयाणा वार्ड का परिणाम काफी चर्चित रहा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी परस राम ने जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लंबे समय से भाजपा कार्यालय में सेवादार रहे परस राम अकसर केतली उठाए नजर आते रहे। अब जनता ने जीत दिलाकर उन्हें जिला परिषद तक पहुंचा दिया। सदयाणा वार्ड में परस राम ने कांग्रेस समर्थित धर्मेंद्र कुमार को हराया। परस राम को 7031 मत मिले।

जबकि धर्मेंद को 5615 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि लाभ सिंह 1961 मत ही हासिल कर पाए। जिला परिषद चुनाव में मिली जीत ने परस राम को स्थानीय राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल कर दिया है। उधर, नवनिर्वाचित जिपा परिषद सदस्य परस राम ने कहा कि यह जीत संगठन व मतदाताओं की जीत है। वहीं, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।सरकार और संगठन में रही कमी : चंपा

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने कहा कि सरकार व संगठन में कमी रही होगी। लंबे समय से धरातल पर संगठन नहीं है। बिना संगठन काम कैसे चलेगा। फिर भी अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास किए। जनादेश स्वीकार है। हार के कारणों पर समीक्षा की जाएगी। कोटली वार्ड से लोकतंत्र के महापर्व में हार जरूर मिली है, लेकिन जनता के बीच सक्रिय रहकर उनके लिए काम करना जारी रहेगा। जनता के हकों के लिए हर स्तर पर खड़ी मिलूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *