हिमाचल सरकार ने किए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, शशि कांत बने प्रधान सचिव वित्त

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से 30 जून 2026 को अधिसूचना जारी की गई। जारी आदेशों के अनुसार, शशि कांत (IAS) को विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), स्वास्थ्य विभाग और परियोजना निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के पद से स्थानांतरित किया गया है। अब उन्हें प्रधान सचिव (वित्त), हिमाचल प्रदेश सरकार तथा प्रधान सचिव (योजना) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, स्वरूप राव (IAS) को अतिरिक्त निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), स्वास्थ्य विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत थे। सरकार की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *