कुल्लू मातृ मृत्यु मामला: डॉक्टर और दो नर्सें निलंबित, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Spread the love

कुल्लू अस्पताल में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर और दो नर्सों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले पर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही तथा गैर-जिम्मेदाराना रवैये के आरोप लगाए थे।

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में इससे पहले भी स्टाफ के खिलाफ एफआईआर और शिकायतें दर्ज होती रही हैं, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी फोन पर मुख्यमंत्री को दी गई। मुख्यमंत्री ने जब उनकी राय मांगी तो उन्होंने कहा कि सामान्य विभागीय जांच में काफी समय लग जाएगा

उन्होंने बताया कि इसी आधार पर डॉक्टर अनु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही मामले में संबंधित दोनों नर्सों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

मामले में आगे की जांच जारी है और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *