विद्यार्थी हित सर्वोपरि, परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. राजेश

Spread the love

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) और डीएलएड प्रवेश व नियमित परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने शीर्ष अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में बोर्ड के सचिव, अतिरिक्त सचिव और सभी उपसचिव शामिल हुए। डॉ. राजेश शर्मा ने शाखावार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता से होना चाहिए। बैठक में परीक्षा प्रबंधन, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं और समय पर परिणाम घोषित करने को लेकर ब्लू-प्रिंट तैयार किया गया। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *