
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर सात आईएफएस और चार एचपीएफएस अधिकारियों के तबादले व तैनाती का आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव वन एम सुधा देवी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार कसे बिलासपुर के डीसीएफ (टी) से एचपीएसएफडीसी लिमिटेड मंडी के निदेशक(सेंट्रल) पद पर तैनात किया गया है।
वासु डोगर अब पालमपुर के डीसीएफ(टी) बनाए गए हैं। संजीव शर्मा को डीसीएफ (टी) मंडी लगाया है। तैनाती का इंतजार कर रहे सुशील कुमार को आईडीपी उना भेजा गया है। चमन लाल को डीसीएफ (टी) बिलासपुर लगाया गया है। माने नवंथ शिवाजी डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) चंबा लगाया है। अंशुल जैन डीसीएफ (टी) नालागढ़ बनाए गए। इसी तरह एचपीएफएस अधिकारियों में कुलदीप सिंह जमवाल डीएफओ (टी) डलहाैजी, राजनीश महाजनडीएफओ (टी)भरमौर, धर्म चंद (एचएसडी) बद्दी, प्रदीप कुमार को डीएफओ (टी) सोलन लगाया गया है।
