# शिमला :सोलह मील में गिरा बहुमंजिला भवन|

Spread the love
Multistorey building collapsed in solah miles, see live video

शिमला के समीप सोलह मील में दोपहर 12:00 बजे एक बहुमंजिला भवन ढह गया। चंद मिनटों में करीब चार मंजिला भवन भरभराकर गिर गया।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समीप सोलह मील में दोपहर 12:00 बजे एक बहुमंजिला भवन ढह गया। चंद मिनटों में करीब चार मंजिला भवन भरभराकर गिर गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी की ओर बने इस भवन के गिरने से करोड़ों की लागत से बने धामी कॉलेज के भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। खतरे को देखते हुए इस भवन को पहले ही खाली करवा दिया गया था।

इसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। भवन गिरने के दौरान हाईवे पर भी आवाजाही को रोका गया था।  घटना की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर पहुंच रहे हैं।