#पीरियड आधारित गेस्ट शिक्षक भर्ती नीति को आगामी आदेशों तक सीएम ने दिए रोकने के निर्देश|

Spread the love

प्रदेश में पीरियड आधारित गेस्ट शिक्षक भर्ती नीति को आगामी आदेशों तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

CM sukhvinder sukhu gives instructions to stop period based guest teacher recruitment policy till further orde

हिमाचल प्रदेश में पीरियड आधारित गेस्ट शिक्षक भर्ती नीति को आगामी आदेशों तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोकने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने के बाद इस मामले में दोबारा विस्तार से चर्चा करने के बाद ही नीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। कहा कि गेस्ट शिक्षकों को पीरियड आधार पर ही घंटे के हिसाब से भुगतान होगा। यह कोई मासिक या वार्षिक आधार पर स्थायी भर्ती नहीं की जा रही। गेस्ट टीचर अस्थायी भर्ती है। 

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 भर्ती के परिणाम पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रह रहे हैं और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।  सीएम ने कहा कि उन्होंने किसी अभ्यर्थी को नहीं कहा कि वे इस संबंध में मंत्रियों से जाकर मिले।