kuldeep singh pathaniya

# रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग|

Spread the love

स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम

पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया ।
इस दौरान भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर देशभर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों द्वारा आज के दिन को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
साथ में उन्होंने कहा कि भगवान श्री विष्णु के अवतारों में से एक अवतार भगवान श्री राम का भी है। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है । उन्होंने समाज में मर्यादा और आचरण को विशेष महत्व दिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हम सभी की भगवान श्री विष्णु और भगवान श्री राम में विशेष आस्था हैं । उन्होंने भगवान श्री राम से समाज में सद्भावना और अखंडता बनी रहने की प्रार्थना भी की ।
कार्यक्रम में एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल तथा ककीरा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया ।