MATDATA DIVAS

#25 जनवरी को बंजार के अंबेडकर भवन में किया जाएगा युवा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन।

Spread the love

भाजपा द्वारा पूरे देश में 25 जनवरी को युवा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के आगामी लोकसभा चुनावों में पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रहे चुनिंदा युवा मतदाताओं से संवाद करेंगे व मतदाता की शक्ति पर चर्चा करेंगे। भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है|

ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके व युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसी कड़ी में बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी 25 जनवरी को बंजार के अंबेडकर भवन में युवा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि इस सम्मेलन 500 के क़रीब युवा भाग लेंगे व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं से संवाद सुनेंगे। लोकतंत्र के भविष्य को सुदृढ़ करने के लिए मतदान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।

युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्बारा यह श्रेष्ठ योजना बनाई गई है। बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा व कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी।