# बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी, 92.82 फीसदी विद्यार्थी हुए पास…

Spread the love
HPU Shimla BA final year exam result declared, 92.82%

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 92.82 फीसदी रहा है। अप्रैल में 18564 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें से 15724 विद्यार्थी पास हुए हैं। 1508 की कंपार्टमेंट आई है। 996 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट(https://www.hpuniv.ac.in/) पर भी अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी का इस्तेमाल कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।