फोक डांस में आनी व ग्रुप सांग में कोटखाई कॉलेज अव्वल

Spread the love

रामपुर महाविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय 8 एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर के प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के कैडेट्स के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह सिद्धू द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इसमें सीनियर्स डिवीजन टेंट पिचिंग में आनी कॉलेज पहले, कोटखाई कॉलेज दूसरे, ड्रिल में आनी कॉलेज पहले, कोटखाई कॉलेज दूसरे, फोक डांस में आनी कॉलेज पहले, कोटखाई कॉलेज दूसरे, ग्रुप सॉन्ग में कोटखाई कॉलेज पहले, आनी कॉलेज दूसरे, सोलो डांस में आनी कॉलेज पहले, कोटखाई कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।

इसी तरह भाषण में आनी कॉलेज पहले, कोटखाई कॉलेज दूसरे, जूनियर विंग में आनी बॉयस स्कूल पहले, रामपुर बुशहर दूसरे और लड़कियों में निरमंड पहले, जबकि ग्रुप सांग में पीएम श्री राजकीय आदर्श विद्यालय तकलेच ने पहला स्थान हासिल किया।