# एक बजे तक नालागढ़ में सबसे अधिक 51.59 फीसदी मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल…

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

विधानसभा सीटमतदान प्रतिशत
हमीरपुर47.05 
देहरा 46.47
नालागढ़51.59

देहरा में 1 बजे तक 46.47 प्रतिशत मतदान
देहरा विधानसभा सीट के उपचुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 46.47 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 39,359 लोगों ने वोट डाला है। इसमें 18,111 पुरुष व 21,248 महिला मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 

सीएम सुक्खू ने उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की जनता से उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।