बिलासपुर के सूरज का भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ चयन

Spread the love
Achievement: Bilaspur's Suraj selected in Indian handball team

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी के सूरज का चयन जूनियर भारतीय टीम में हुआ है। सूरज बुधवार से जयपुर में शुरू होने वाली अंडर-20 आईएचएफ ट्रॉफी जूनियर मेन में भाग लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होगा। मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की कोच स्नेहलता ने बताया कि सूरज ने टीम में जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि सूरज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को मेडल जीताने में अहम योगदान देगा और नर्सरी का नाम रोशन करेगा। उन्होंने बताया कि इस नर्सरी के 50 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। अब इस नर्सरी के एक और खिलाड़ी भारतीय टीम में अपने खेल का प्रदर्शन करेगा।