रोहड़ू की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ के सिर सजा मिसेज इंडिया लिगेसी का ताज

Spread the love
Lieutenant Commander Priya Kayth of Rohru was crowned Mrs India Legacy

शिमला के रोहडू के दलगांव की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ ने मिसेज इंडिया लिगेसी-2024 का खिताब जीता है। इस चयन के बाद प्रिया कायथ मिसेज यूनिवर्स-2025 की तैयारी में जुट गई हैं। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में करवाई गई।  प्रिया कायथ इस खिताब को जीतने वाली प्रदेश की पहली महिला हैं।

प्रिया वर्तमान में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वह मिस टैलेंट हिमाचल और मिस नाॅर्थ इंडिया रह चुकी हैं। उसके बाद नौ सेना में भर्ती होने के कारण कुछ समय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं। प्रिया की शादी देहरादून निवासी भारतीय सेना में कार्यरत मेजर प्रशांत भंडारी से हुई है। प्रिया ने हमीरपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह कराटे में ब्लैक बैल्ट रह चुकी हैं।