हुरला में नौ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार , पुलिस ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी खेप

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर के हुरला में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को नौ किलो 70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस साल की यह पहली बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों युवक कुल्लू की सैंज घाटी के रहने वाले हैं। भुंतर पुलिस की टीम वीरवार रात को गड़सा घाटी के हुरला में गश्त पर थी। इस दौरान सामने से पैदल आ रहे दो युवकों को तलाशी के लिए रोका गया।

पूछताछ और तलाशी करने पर पुलिस को उनके कब्जे से नौ किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में डीने राम (30) निवासी नौन और ईशर सिंह (30) निवासी पुखरी को गिरफ्तार किया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि चरस की इस साल यह सबसे बड़ी खेप पकड़ गई है।