# सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक साबित होंगे फौजी मतदाता|

Himachal Assembly by election: Military voters will prove to be decisive in Sujanpur and Badsar assembly const

उपचुनावों में विधानसभा क्षेत्रों में फौजी वोटर अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में सबसे अधिक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में फौजी सर्विस वोटर हैं।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर व बड़सर विस क्षेत्र सैनिक वोट भी निर्णायक साबित होंगे। दोनों क्षेत्र सैनिक बहुल हैं। उपचुनावों में विधानसभा क्षेत्रों में फौजी वोटर अहम भूमिका निभाएंगे।  प्रदेश में सबसे अधिक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में फौजी सर्विस वोटर हैं। सुजानपुर के बाद प्रदेश में सबसे अधिक फौजी वोटर मंडी जिले के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में है जबकि हमीरपुर जिले का बड़सर विधानसभा क्षेत्र तीसरे नंबर पर है।

गत विधानसभा चुनावों में दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट में अधिक वोट मिले थे। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत हार का फैसला ही फौजी वोटरों की गिनती से तक पहुंचा था। यहां पर महज 399 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने जीत हासिल की थी। पोस्टल बैलेट की लीड को अगर कम कर दिया जाए तो जीत अंतर महज 116 वोट का ही है। 

जिला में कुल 8297 फौजी वोटर
हमीरपुर जिला में 8297 फौजी वोटर हैं। इनमें सुजानपुर और बड़सर में सबसे अधिक हैं। पिछले चुनाव में बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल 13792 मतों से जीते थे। उन्हें पोस्टल बैलेट से फौजी वोट भी भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले दोगुना प्राप्त हुए थे। गत विधानसभा चुनावों में फौजी वोटरों का समर्थन कांग्रेस को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *