# चम्बा पहुंची बैरावाली माता, लोगों ने लिया मां का आशीर्वाद|

 पैदल सफर तय करने के बाद बैरावाली माता बैरागढ़ से चम्बा पहुंच गई हैं। शहर में दाखिल होने पर माता की शोभायात्रा पूरे बाजार से होकर निकाली गई। इस दौरान लोगों ने मां के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद माता शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर चामुंडा मंदिर तक गईं।

विभिन्न स्थानों पर मां के भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ माता का स्वागत किया। बता दें कि बैरावाली माता देवीकोठी से हर साल चम्बा में अपनी बहन चामुंडा से मिलने आती हैं। आगामी 15 दिन अब माता चामुंडा मंदिर में रहेंगी। मंदिर में इस दौरान जातरों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवधि में शहर और आसपास के इलाकों से लोग मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। मंदिर में जातरों के दौरान देवियों का गुणगान भी होता है।

साथ ही लोग भी मंदिर परिसर में बैठकर मां की भेंटें गाकर गुणगान करते हैं। मान्यता है कि बैरावाली माता के आगमन से चम्बा शहर में बारिश का क्रम भी शुरू हो जाता है। चम्बा के लोग माता को घर में बुलाकर भी अपने घरों की खुशहाली मांगते हैं। जातरों के खत्म होने के बाद ही माता वापस बैरागढ़ के लिए रवाना होगी। बहरहाल, बैरावाली माता का आगमन होते हू चम्बा शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *