रजनी पाटिल को फिर बनाया हिमाचल कांग्रेस प्रभारी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने जारी किया पत्र

Rajni Patil again made Himachal Congress in-charge, National Organization General Secretary issued a letter

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रजनी पाटिल को फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार रात को जारी पत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजीव शुक्ल की जगह रजनी पाटिल को हिमाचल और चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। मई 2018 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सुशील कुमार शिंदे को हटाकर रजनी को हिमाचल का प्रभारी नियुक्ति किया था।

इसके बाद सितंबर 2020 में रजनी की जगह शुक्ल को प्रभारी नियुक्त किया था। दिसंबर 2023 में हिमाचल को छोड़कर कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रभारी बदले थे। इस दौरान शुक्ल को हिमाचल के अलावा चंडीगढ़ का भी प्रभार दिया था। रजनी पर अब प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा रहेगा। नवंबर 2024 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में ब्लॉक, जिला और प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *