खाना पैक करवाते हुए बाइक सवार युवकों ने ढाबा संचालक पर चलाई गोली, नकदी और एलईडी लेकर फरार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलघराट में शुक्रवार रात को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी। गोली गाल को छूती हुई निकली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलघराट में ढाबे पर खाना पैक करवाते हुए बाइक सवार  युवकों ने संचालक से रुपये छीन लिए, फिर एलईडी भी ले गए।

ढाबा संचालक के विरोध करने पर गोली चलाई। गनीमत रही कि गाल को छूती हुई निकल गई। ढाबा संचालक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *