लिफ्ट देने के नाम पर बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दु#ष्कर्म, जंगल में लेकर निर्मम पि#टाई भी की

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोप इलाके के ही ट्रैक्टर चालक पर लगे हैं। युवक पर महिला की निर्मम पिटाई का भी आरोप है। आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने जबरन जंगल में ले गया। इस दौरान उसने तेज रफ्तार से स्कूटी चलाई, जिसके चलते हादसा भी हो गया।

महिला ने जब उसका विरोध किया तो उसने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। महिला जालंधर से अपने घर लौट रही थी। वह शनिवार रात को 9:00 बजे के करीब भोटा क्षेत्र में बस से उतरी। बुजुर्ग ने घर जाने के लिए टैक्सी चालकों से बातचीत की, लेकिन चालकों की ओर से 800 रुपये किराया मांगा गया। महिला के पास पैसे कम थे, ऐसे में वहीं पर मौजूद युवक ने महिला को लिफ्ट देने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह भी उनके घर की ओर जा रहा है। ऐसे में महिला उसके साथ स्कूटी पर बैठ गई।

कुछ ही दूरी तय करने के बाद आरोपी ने स्कूटी को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। आरोपी ने शराब भी पी हुई थी। इसके चलते स्कूटी गिर गई। इसके बाद उसने महिला को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने किसी तरह से लोगों की मदद से परिजनों को सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और महिला का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिकल करवाया गया। वहीं, वारदात की सूचना मिलने के चंद घंटों के बाद ही पुलिस ने आरोपी को जंगल से दबोच लिया। आरोपी शादीशुदा है। वह वारदात के बाद घर जाने के बजाय जंगल में ही छिप गया था।

महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी को सूचना मिलने के चंद घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *