धोनी का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फिटनेस को लेकर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। धोनी ने रांची में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बताया कि अपनी बेटी के साथ भी वे शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों को शामिल करने का सचेत प्रयास करते हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत में युवाओं की फिटनेस में गिरावट पर चिंता जाहिर की है। रांची में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने बताया कि अपनी बेटी के साथ भी वे शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों को शामिल करने का सचेत प्रयास करते हैं। 44 साल के धोनी का फिटनेस पर काफी जोर रहा है और वह अभी भी मैदान पर फिट नजर आते हैं।
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेलते हैं। धोनी इस उम्र में भी विकेट के पीछे काफी तेज रहते हैं और बल्लेबाज को चकमा देने का मौका नहीं छोड़ते हैं। धोनी का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फिटनेस को लेकर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। हालांकि धोनी अपनी अनुशासित दिनचर्या के साथ उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने भारतीयों, विशेषकर बच्चों में फिटनेस के स्तर में गिरावट पर चिंता व्यक्त की।
धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, आजकल उम्र कम हो रही है, यानी शारीरिक गतिविधियों की मात्रा कम हो रही है। इसलिए, हम भारतीयों का औसत फिटनेस स्तर कम हो गया है। मुझे लगता है कि मेरी बेटी भी ज्यादा शारीरिक गतिविधि नहीं करती। वह खेलों में रुचि नहीं रखती, इसलिए हमें ऐसी योजनाएं बनानी पड़ती हैं जहां आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। यही हाल रहा है। बहुत से लोग खेल नहीं खेलते हैं।
धोनी ने 2004 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था और वह 2007 में भारत के कप्तान बन गए थे। अपने करियर के दौरान धोनी मैदान पर शांत रहने के लिए जाने गए, लेकिन फिटनेस को लेकर उन्होंने हमेशा ध्यान दिया। वह भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी फिटनेस को लेकर जागरूक रहे। धोनी आईपीएल 2025 में खेले थे और वह इस लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। धोनी ने आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है क्योंकि उनका कहना है कि वह सीजन शुरू होने से पहले देखेंगे कि उनका शरीर कितना फिट है।